October 8, 2026

विशेष शिविर में जुड़वाएं अपना नाम, पात्र मतदाता मतदान अधिकार से न रहें वंचित- कलेक्टर

1 min read
विशेष शिविर में जुड़वाएं अपना नाम, पात्र मतदाता मतदान अधिकार से न रहें वंचित- कलेक्टर
Spread the love

सतना – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 7, 8 और 9 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वे विशेष शिविर का लाभ उठाकर अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाएं। कलेक्टर ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। उन्होंने यह भी बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2027 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे भी अग्रिम रूप से ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, ताकि पात्रता तिथि पर उनका नाम समय पर मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.