07 अक्टूबर 2026 को चित्रकूट में सेवा सेतु कैंप
1 min read
चित्रकूट – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएँ और अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन बनाएँ!
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने और योजना का लाभ दिलाने के लिए वृहद स्तर पर “सेवा सेतु कैंप” आयोजित किया जा रहा है।
कैंप में मिलेंगी ये सुविधाएँ:
- योजना की सरल एवं विस्तृत जानकारी
- पात्रता और आवेदन प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन
- आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी
- ऑनलाइन आवेदन भरने में सहायता
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहयोग कैंप की तिथि: 07 अक्टूबर 2026
स्थान: बिजली ऑफिस, पावर हाउस रोड, रामधाम, चित्रकूट, सतना (म.प्र.)
सभी पात्र नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील है कि कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें और अपने घर पर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएँ।
आज ही सौर ऊर्जा अपनाएँ — बिजली बचाएँ, खर्च घटाएँ और स्वच्छ, हरित एवं उज्ज्वल भविष्य बनाएँ!
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड चित्रकूट
“आपके घर सदैव बिजली
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
