September 29, 2026

चित्रकूट के वार्ड 10 और 11 में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

1 min read
चित्रकूट के वार्ड 10 और 11 में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
Spread the love

पानी की किल्लत से जूझ रहे रहवासी, नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट के वार्ड क्रमांक 10 और 11 में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों के सामने दैनिक जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि वार्डवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार, बीते दो दिनों से उनके घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी से लेकर खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार दो दिनों से जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। वहीं, मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी द्वारा भी मामले का संज्ञान लेकर तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल किए जाने को लेकर रहवासी इंतजार कर रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.