September 30, 2026

नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ

1 min read
नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ
Spread the love

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को कलेक्टर चेंबर में नगर निगम सतना के नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौडा उपस्थित रहे। शपथ लेने वाले नवनियुक्त एल्डरमैन में सुनील सेनानी, सौरभ नायक, समर बहादुर सिंह वार्ड, चन्द्रसखी डोहर, कमलेश दाहिया, शैलेश शास्त्री, निधि गोपाल गुप्ता एवं हर्ष जायसवाल शामिल हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाते हुए उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.