September 30, 2026

नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

1 min read
नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण
Spread the love

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को आयुक्त नगर निगम डॉ. बी. नागार्जुन गौड़ा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विकास एवं योजना कार्यों के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुराना डिपो क्षेत्र तथा मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित सड़क मार्ग के स्थल का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों से संबंधित स्थल, उपलब्ध भूमि एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों के संबंध में आवश्यक तैयारियां एवं आगामी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.