September 28, 2026

जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में 49 करोड 72 लाख के निर्माण कार्य अनुमोदित

1 min read
जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में 49 करोड 72 लाख के निर्माण कार्य अनुमोदित
Spread the love

सतना – जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की सोमवार को सम्पन्न हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में जनप्रतिनिधि सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से वर्ष 2025-26 के प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 49 करोड 72 लाख रूपये लागत के विभिन्न कार्यो का अनुमोदन किया गया। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और सांसद श्री गणेश सिंह सहित विधायक गणों की उपस्थिति में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) की बैठक में वर्ष 2026-27 में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक नागौद नागेन्द्र सिंह, रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, सहित कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, कमिश्नर नगर निगम डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, सीईओ जिला पंचायत सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर विकास सिंह, डीएमएफ शाखा प्रभारी आशीष द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, कार्यपालन यंत्री श्वेतांक चौरसिया एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में सीईओ जिला पंचायत सपना त्रिपाठी ने जिला खनिज प्रतिष्ठान 2016 में संशोधित नियम 14 मई 2026 राजपत्र में प्रकाशित नियमावली की जानकारी दी। उन्होंने उच्च एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में डीएमएफ की रणनीतिक निधि के उपयोग, वार्षिक योजना की तैयारी की जानकारी भी दी। जिला खनिज प्रतिष्ठान मद में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त राशि 33 करोड 15 लाख रूपये रही है और नियम के मुताबिक उपलब्ध राशि से डेढ गुना राशि 49.72 करोड रूपये के कार्य स्वीकृत किये जा सकते है। जिनमें उच्च प्राथमिकता कार्यो के लिए 70 प्रतिशत भाग में 34.80 करोड तथा अन्य प्राथमिकता कार्यो के लिए 30 प्रतिशत भाग में 14.92 करोड की राशि उपलब्ध होगी।
जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनप्रतिनिधियों एवं विभागों के प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कुल 49 करोड 72 लाख रूपये राशि के 329 कार्यो को मंजूरी दिये जाने का अनुमोदन किया गया। इनमें उच्च प्राथमिकता 70 प्रतिशत में 129 कार्यो के लिए 32 करोड 37 लाख 88 हजार और अन्य प्राथमिकता 30 प्रतिशत के 200 कार्यो में 17 करोड 34 लाख 12 हजार रूपये राशि की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इसी प्रकार जिला खनिज मद के अंतर्गत 2026-27 में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इनमें 50 करोड 41 लाख 65 हजार रूपये लागत के 457 कार्य शामिल किये गये है। जिनमें उच्च प्राथमिकता के 168 कार्यो के लिए 31 करोड 89 लाख और अन्य प्राथमिकता के 289 कार्यो के लिए 18 करोड 52 लाख रूपये के प्रावधान किये गये है। इसके अलावा प्रस्तावित 8 करोड 7 लाख रूपये के 59 कार्यो के परिवर्तन प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया गया। परिवर्तन के उपरांत 8 करोड 5 लाख रूपये लागत के 60 कार्य किये जायेंगे।

भारत विमर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.