September 26, 2026

मंदाकिनी का जलस्तर घटा, आवागमन धीरे-धीरे हो रहा सामान्य

1 min read
मंदाकिनी का जलस्तर घटा, आवागमन धीरे-धीरे हो रहा सामान्य
Spread the love

चित्रकूट – लगातार बारिश के बाद बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर में अब धीरे-धीरे कमी आने लगी है। नदी का पानी उतरने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन भी धीरे-धीरे शुरू होने लगा है। हालांकि रामघाट स्थित मंदाकिनी गंगा आरती स्थल के प्लेटफार्म पर अभी भी थोड़ा पानी भरा हुआ है।
राहत की बात यह है कि मात्यगजेन्द्र नाथ के नीचे स्थित प्लेटफार्म एवं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला छोटे पुल से पानी हट गया है जिससे इस मार्ग पर आवागमन धीरे-धीरे प्रारंभ होने की स्थिति में है।
तो वहीं लोगों का कहना है कि मंदाकिनी नदी के घाट रहे जल स्तर से चिंताएं कम हुई हैं और राहत की सांस ली है । साथ ही सड़क किनारे लगाने वाले रेडी और ठेले लगाने वाले और दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है जिससे वह अपने जीवन यापन करने के लिए रोजगार कर सकेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *