September 25, 2026

लगातार बारिश से बढ़ा मंदाकिनी नदी का जलस्तर

1 min read
रामघाट , राघव प्रयाग, नवमठा घाट के प्लेटफार्म तक पहुंचा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Spread the love

रामघाट , राघव प्रयाग, नवमठा घाट के प्लेटफार्म तक पहुंचा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चित्रकूट – लगातार हो रही बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के कारण रामघाट के प्लेटफार्म तक नदी का पानी पहुंच गया है तो वहीं राघव प्रयाग घाट, नवमठा घाट तक पहुंच रहा पानी । नदी का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर आने-जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत बढ़ गई है।
जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए स्थानीय लोग भी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से घाटों और नदी के आसपास लगातार अलाउंसमेंट कराया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को बढ़ते जलस्तर की जानकारी देने के साथ नदी और घाट के निचले हिस्सों से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के किनारे और घाटों के निचले हिस्सों में न जाएं तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। लगातार बारिश के बीच प्रशासन द्वारा मंदाकिनी नदी के जलस्तर और घाटों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
तो वहीं स्थानीय निवासी कुंज बिहारी तिवारी, अनिल कुमार शर्मा एवं रोहित ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए वे सजग हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *