November 11, 2026

नयागांव के वार्ड 5 और 6 में पेयजल संकट बरकरार

1 min read
नयागांव के वार्ड 5 और 6 में पेयजल संकट बरकरार
Spread the love

समस्या का समाधान नहीं होने पर घरों में निजी बोरवेल कराने को मजबूर वार्डवासी

चित्रकूट – नयागांव के वार्ड नंबर 5 और 6 में बाढ़ के 29 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद से बनी पेयजल समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। वार्डवासियों का कहना है कि कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है और नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार समस्या से अवगत कराया गया साथ ही आवेदन भी दिया गया था और नगर परिषद अधिकारी ने दो दिनों का आश्वाशन दिया था उसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
पेयजल संकट से परेशान लोगों को अब अपनी जरूरत पूरी करने के लिए निजी स्तर पर इंतजाम करने पड़ रहे हैं। कुछ वार्डवासी अपने घरों में स्वयं बोरवेल कराने की तैयारी में हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वार्डवासियों के अनुसार, बाढ़ के बाद से ही क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था प्रभावित है। समस्या को लेकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी को कई बार जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद पेयजल आपूर्ति को सामान्य करने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि वार्ड 5 और 6 में पेयजल व्यवस्था की तत्काल जांच कराकर आपूर्ति बहाल की जाए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.