September 24, 2026

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों का ही करें उपयोग-कलेक्टर

1 min read
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों का ही करें उपयोग-कलेक्टर
Spread the love

सतना – गणेश प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सतना शहर में ट्रांसपोर्ट नगर, जिगनहट, सतना नदी ऊंचवा टोला एवं माधवगढ़ में विसर्जन स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम एवं एसडीओपी के माध्यम से भी विसर्जन स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि निर्धारित सभी विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्ग तथा सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने जिलेवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही करें। किसी अन्य स्थान का उपयोग न करें। सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराने में प्रशासन तथा इस कार्य में संलग्न संस्थाओं का सहयोग करें। उन्होंने सतना नगर वासियों से ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये सर्वसुविधा युक्त और सुरक्षित विसर्जन स्थल का उपयोग प्राथमिकता से करने की अपील की है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *