September 24, 2026

गुप्त गोदावरी की गुफा का एसडीएम किया औचक निरीक्षण, गुफा सील करने के निर्देश

1 min read
गुप्त गोदावरी की गुफा का एसडीएम किया औचक निरीक्षण, गुफा सील करने के निर्देश
Spread the love

चित्रकूट – आस्था के बड़े केंद्र गुप्त गोदावरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पहली गुफा में पिछले कुछ दिनों से लगातार पत्थर गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए स्वयं गुफा के अंदर प्रवेश कर स्थिति का जायजा लिया और खतरे की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम महिपाल सिंह ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी को निर्देशित किया कि जब तक गुफा में पानी का बहाव पूरी तरह बंद नहीं हो जाता, तब तक पहली गुफा को सील रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता एसडीएम ने यह भी निर्देश दिए कि विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंचकर गुफा की संरचना और पत्थरों के गिरने के कारणों की जांच करे। जांच पूरी होने और गुफा को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही दर्शनार्थियों के प्रवेश पर निर्णय लिया जाए गौरतलब है कि बारिश के बाद गुप्त गोदावरी की गुफाओं में पानी का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में लगातार पत्थर गिरने की सूचना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। प्रशासन के इस औचक निरीक्षण और गुफा बंद कराने के फैसले से फिलहाल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर परिषद अधिकारी (सीएमओ) अंकित सोनी, नायब तहसीलदार कमलेश भदौरिया, गोदावरी प्रभारी संदीप त्रिपाठी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *