जल संकट से जूझ रहे नयागांव वॉर्ड 5 और 6 के लोगों को पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने निजी टैंकरों से पहुंचाया पानी
1 min read
जल संकट से जूझ रहे नयागांव वॉर्ड 5 और 6 के लोगों को पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने निजी टैंकरों से पहुंचाया पानी
चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र के नयागांव वॉर्ड 5 और के निवासी बाढ़ के बाद से पेय जल संकट से जूझ रहे हैं जिसको लेकर पीड़ितों ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा साथ ही यह भी कहा गया था कि जब तक पानी की स्थाई व्यवस्था नहीं होती है तब तक टैंकरों से पानी पहुंचाया जाए लेकिन नगर परिषद द्वारा नहीं पहुंचाया गया। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों का सहारा बने चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने निजी टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम किया जिसकी लोगो तारीफ कर रहे हैं।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
