राघव प्रयाग घाट पर अब भी जमा है बाढ़ का मलबा
1 min read
बाढ़ के कई दिन बाद भी पूरी तरह नहीं हो सकी सफाई, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद शासन-प्रशासन द्वारा घाटों और प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को सामान्य करने के प्रयास किए गए। कई इलाकों में सफाई कार्य होने के बाद स्थिति में सुधार भी हुआ।
हालांकि, बाढ़ के कई दिन गुजरने के बाद भी चित्रकूट के कुछ प्रमुख घाटों पर बाढ़ के दौरान जमा हुआ मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। राघव प्रयाग घाट पर अब भी जगह-जगह मलबा दिखाई दे रहा है। इससे घाट की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के बाद घाटों की नियमित सफाई और मलबा हटाने की आवश्यकता है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और घाटों को जल्द सामान्य स्थिति में लाया जा सके।
नगर परिषद को राघव प्रयाग घाट के साथ और अन्य बाढ़ प्रभावित घाटों का भी निरीक्षण कर शेष मलबा हटाने तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए। नगर परिषद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी और स्वच्छता प्रभारी को प्रभावित घाटों की साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
