प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को आयोजित होंगी महत्वपूर्ण विभागीय बैठकें
1 min read
सतना – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने जिले में आयोजित होने वाली मासिक एवं त्रैमासिक महत्वपूर्ण बैठकों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिन विभागों की बैठकों में पुलिस अधीक्षक एवं वनमण्डलाधिकारी की उपस्थिति आवश्यक है, उनकी बैठक भी प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को आयोजित की जाएगी। यदि द्वितीय सोमवार को शासकीय अवकाश रहता है, तो बैठक तृतीय सोमवार को आयोजित होगी। बैठकों का आयोजन समय-सीमा की बैठक समाप्त होने के प्श्चात दोपहर 12 बजे से कलेक्टर सभागार सतना में किया जाएगा।
इस दौरान ट्रायबल विभाग की जिला सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति, फष्रेस्ट एवं माइनिंग टास्क फोर्स, नाकोर्ड, एयरपोर्ट, रोड सेफ्टी, हिट एंड रन, जीरो फेटालिटी, कैशलेस ट्रीटमेंट तथा महत्वपूर्ण सिविल प्रकरणों सहित अन्य संबंधित मासिक एवं त्रैमासिक बैठकों का आयोजन निर्धारित दिवस पर किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित बैठकों में आवष्यक जानकारी एवं विभागीय प्रगति की अद्यतन स्थिति के साथ उपस्थित रहें, ताकि विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा एवं आवश्यक समन्वय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
