October 16, 2026

चित्रकूट में कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

1 min read
चित्रकूट में कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Spread the love

चित्रकूट – संभागीय अधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद रीवा संभाग के कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट मोड़, पर्यटक होटल तिराहा स्थित हनुमान धारा रोड के क्षतिग्रस्त पुल के स्थल का जायजा लिया और मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का अवलोकन किया।
इसके बाद कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने पुरानी लंका तिराहा के पास बनाए गए आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में रह रहे प्रभावित लोगों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
कमिश्नर ने प्रभावित लोगों से भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.