मंदाकिनी नदी का बढ़ता जलस्तर, सतना कलेक्टर ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश
1 min read
चित्रकूट – मंदाकिनी नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस ने संबंधित अधिकारियों एवं आमजन को सतर्क और अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कलेक्टर ने बताया कि नयागांव में मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है, जहां बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही।
वहीं, नयागांव पुल को लेकर कलेक्टर ने कहा कि पुल के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा और बहुत जल्द इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो सकेगा। प्रशासन लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
