October 18, 2026

चित्रकूट सहित पूरे जिले में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर और राहत कार्य जारी

1 min read
चित्रकूट सहित पूरे जिले में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर और राहत कार्य जारी
Spread the love

चित्रकूट – चित्रकूट सहित पूरे सतना जिले में मौसम विभाग द्वारा 12 से 20 सेंटीमीटर तक की अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पीआरओ और मीडिया के माध्यम से आम जनता से अगले 24 घंटे और 5 तारीख तक सतर्कता बरतने की अपील की है। चित्रकूट में मंदाकिनी, सतना में टमस और सिमरावल नदियां उफान पर हैं, जबकि टोंस हाइडल प्रोजेक्ट से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों जैसे बीरसिंहपुर, कोटर, जैतवारा, कोठी और मझगवां है जहां एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। प्रभावित इलाकों के सर्वे के लिए टीमों का गठन किया गया है और बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल, कपड़े तथा कंबल जैसी आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होते ही पीड़ितों को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.