September 2, 2026

चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया एग्रीकल्चर मर्चेंट एसोसिएशन सतना

1 min read
चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया एग्रीकल्चर मर्चेंट एसोसिएशन सतना
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अब सामाजिक संगठन और व्यापारी वर्ग भी आगे आने लगे हैं। इसी क्रम में एग्रीकल्चर मर्चेंट एसोसिएशन सतना के अध्यक्ष राम शरण गुप्ता , महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरित की गई।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के सहयोग से जनपद पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, कोठी सीएमओ प्रभात वानखेड़े की उपस्थिति में नगर परिषद कर्मचारी गोपाल तिवारी एवं कल्लू राम की मदद से हनुमानधारा सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, कपड़े, तिरपाल और चटाई सहित आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।

इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री मिलने से उन्हें काफी सहारा मिला। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed