October 19, 2026

केवटरा और लोहसरिया में बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया सूखा अनाज और तिरपाल

1 min read
केवटरा और लोहसरिया में बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया सूखा अनाज और तिरपाल
Spread the love

चित्रकूट – बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर एवं नायब तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में केवटरा और लोहसरिया क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवारों को सूखा अनाज एवं तिरपाल वितरित किया गया ।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जरूरतों की जानकारी ली जा रही है और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.