September 1, 2026

सतना जिले में कॉलेजों की छुट्टी दो दिन और बढ़ी, 2 व 3 सितंबर को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

1 min read
सतना जिले में कॉलेजों की छुट्टी दो दिन और बढ़ी, 2 व 3 सितंबर को बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान
Spread the love

सतना – जिले में लगातार जारी मूसलाधार बारिश, अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश की अवधि दो दिन और बढ़ा दी है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर, सतना द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी आदेश के अनुसार जिले की सीमांतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों/संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर और 3 सितंबर 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश पूर्व में जारी अवकाश आदेश के क्रम में जारी किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन एवं जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी:
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि उक्त तिथियों में कोई परीक्षा पहले से निर्धारित है, तो वह यथावत संचालित होगी। संबंधित शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ संस्थान प्रमुख के निर्देशानुसार उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वहीं, सभी संस्थान प्रमुखों को वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए संस्थानों की परिसंपत्तियों एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed