October 3, 2026

मंदाकिनी नदी में बने लोहे के पुल की सीढ़ियां हुई जर – जर

1 min read
मंदाकिनी नदी पर जर्जर लोहे का पुल, बड़ी दुर्घटना का खतरा
Spread the love

चित्रकूट – भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट की जीवनदायिनी मां मंदाकिनी नदी पर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की सीमा की ओर बना लोहे का पुल इन दिनों बेहद जर्जर अवस्था में है। पुल की हालत देखकर यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुल में लगी लोहे की चादरें और अन्य हिस्से काफी खराब हो चुके हैं। कई स्थानों पर लोहे की संरचना कमजोर दिखाई दे रही है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। चित्रकूट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं और इस पुल से आवागमन करते हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल पुल का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। स्थिति गंभीर होने पर पुल से आवागमन रोककर बंद कर देना चाहिए और मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.