August 18, 2026

हरियाली अमावस्या की रात बोलेरो चोरी… पुलिस ने खोली वारदात की परतें!

1 min read
हरियाली अमावस्या की रात बोलेरो चोरी… पुलिस ने खोली वारदात की परतें!
Spread the love

चित्रकूट – हरियाली अमावस्या की रात गुरु कृपा होटल के सामने से हुई बोलेरो चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक भगवान कामतानाथ की परिक्रमा करने गया था। जब वापस लौटा तो होटल के सामने खड़ी उसकी बोलेरो क्रमांक UP 91 F 6135 गायब थी। शिकायत मिलते ही चित्रकूट पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से लेकर तकनीकी साक्ष्यों तक… पुलिस ने कई कड़ियां जोड़ीं और जांच की आंच फतेहपुर तक पहुंची। सतना एसपी डॉ. हंसराज के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारेके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश तिवारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रवि पाल, ओमप्रकाश, आदित्य सिंह, सतीश कुमार और आलोक सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर बोलेरो चोरी करने की बात स्वीकार की है।

लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है…

*लचोरी गई बोलेरो की बरामदगी और मामले में बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। चित्रकूट, बरौधा और धारकुण्डी पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

अब बड़ा सवाल—बोलेरो कहां है और इस चोरी के पीछे कौन है मास्टरमाइंड? पुलिस की तलाश अभी जारी।

पुलिस की अगली कार्रवाई में इस पूरे मामले से जुड़े और भी राज खुलने की उम्मीद है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *