October 2, 2026

तुलसी शोध संस्थान में तुलसी जयंती समारोह का अयोजन

1 min read
तुलसी शोध संस्थान में तुलसी जयंती समारोह का अयोजन
Spread the love

संवाद सत्र, भक्ति गायन, नाट्य प्रस्तुति भजन संध्या और

चित्रकूट- मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी के अन्तर्गत संचालित तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट के द्वारा ’’तुलसी जयन्ती’’ समारोह दिनांक 18 अगस्त 2026 एवं 19 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है।

समारोह की गतिविधियाँ तुलसी शोध संस्थान, नयागाॅव, चित्रकूट के सभागार में 18 एवं 19 अगस्त 2026 को सायं 5: 30 बजे से प्रारंभ होगीं।

आयोजन का शुभारंभ पूज्य संतो एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जावेगा। प्रथम दिवस 18 अगस्त 2026 को संवाद सत्र चित्रकूट के पूज्य संतो एवं विशिष्ट व्यक्तियों के साथ संपन्न होगा इसके पश्चात् प्रथम प्रस्तुति श्रीमती विभा सिंह एवं साथी -रीवा से ’’बघेली में रामभक्ति गायन’’ एवं दूसरी प्रस्तुति में निर्देशक श्री कमलेश यादव एवं साथी जबलपुर ’’नाट्य प्रस्तुति सबके राम’’ की प्रस्तुति द्वारा सम्पन्न होगी।

इसी क्रम में द्वितीय दिवस 19 अगस्त 2026 को डाॅ. मदन गोपालदास जी महाराज, प्रथम मुखारविंद श्रीकामतानाथ, चित्रकूट ’’चित्रकूट में श्रीराम’’ विषय पर व्याख्यान देंगे। इसके पश्चात् सुप्रसिद्ध भजन ‘‘ये चमक ये दमक’’ के गायक अतंराष्टीªय ख्याति प्राप्त पंडित सुधीर व्यास एवं साथी, इन्दौर द्वारा ’’राम चरित मानस के विशिष्ट पदों का गायन एवं भजन संध्या’’ होगी।

सभी गणमान्य नागरिकों एवं सुधीजनों को इस गतिविधि में प्रवेश निःशुल्क है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.