August 15, 2026

राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर प्रभात सिंह गहरवार सम्मानित

1 min read
राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर प्रभात सिंह गहरवार सम्मानित
Spread the love

चित्रकूट – वर्ष 2026 में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चित्रकूट नगर परिषद के स्वच्छता एवं अतिक्रमण प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार को सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश की नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं सतना कलेक्टर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।

प्रभात सिंह गहरवार द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *