September 30, 2026

राजमहल में परंपरागत तरीके से मनाया गया सावन तीज

1 min read
राजमहल में परंपरागत तरीके से मनाया गया सावन तीज
Spread the love

झूले में विराजमान हुए गोपाल जू महाराज, राज परिवार ने की पूजा-अर्चना

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट स्थित राजमहल में सावन तीज का पर्व परंपरागत रीति-रिवाज और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज परिवार द्वारा इष्ट देव गोपाल जू देव (ठाकुर जू महाराज) को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद झूले में विराजमान कराया गया।

पूजा-अर्चना के पश्चात ठाकुर जू महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाल भोग, आरती एवं राजभोग अर्पित किया गया। झूले की धुन के साथ भगवान को भजन सुनाए गए। राजमहल में आयोजित इस पारंपरिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
सावन तीज के अवसर पर राज परिवार के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.