October 1, 2026

चित्रकूट पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ साल से लापता किशोर हरियाणा के आश्रम से बरामद

1 min read
चित्रकूट पुलिस की बड़ी उपलब्धि: डेढ़ साल से लापता किशोर हरियाणा के आश्रम से बरामद
Spread the love

चित्रकूट – चित्रकूट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब डेढ़ साल से लापता 15 वर्षीय शिवम शुक्ला को हिसार, हरियाणा स्थित एक आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया। रघुवीर मंदिर से लापता हुए शिवम के आश्रम में महंत के रूप में रहने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शिवम शुक्ला, पिता अजय शुक्ला, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रघुवीर मंदिर से लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई राज्यों में लगातार छानबीन की और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। साइबर सेल की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम हिसार, हरियाणा पहुंची और शिवम को आश्रम से खोज निकाला।

यह सफलता सतना पुलिस अधीक्षक डॉ. हंसराज के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चित्रकूट निलेश तिवारी के नेतृत्व में मिली।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वी.वी. टांडिया, आरक्षक अनुज सिंह एवं साइबर सेल की टीम शामिल रही। टीम के अथक प्रयासों से करीब डेढ़ साल से बेटे की तलाश कर रहे परिवार को आखिरकार बड़ी राहत मिली।
चित्रकूट पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से लापता किशोर की तलाश में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.