August 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

1 min read
स्वतंत्रता दिवस एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान
Spread the love

सतना – श्री वैश्य परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कश्यप मैरिज हॉल, भरहुत नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद अध्यक्ष कमलेश गुप्ताने ध्वजारोहण कर किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं वैश्य बंधुओं ने राष्ट्रगान गाया तथा देशभक्ति के गगनभेदी नारों से कार्यक्रम स्थल राष्ट्रप्रेम से गुंजायमान हो उठा।

इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी रहे। मंच पर संरक्षक राम सुदर्शन गुप्ता, जगदीश कश्यप , कमलेश गुप्ता, लखन लाल केशरवानी, अशोक गुप्ता, हरिओम गुप्ता, श्रीमती त्रिवेणी गुप्ता, श्रीमती कौशल्या गुप्ता एवं सीमा केसरवानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मातृशक्ति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

राजनीतिक दायित्व प्राप्त सामाजिक बंधुओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान

सम्मान समारोह में राजनीतिक दलों में एल्डरमैन सहित विभिन्न दायित्व प्राप्त करने वाले सामाजिक बंधुओं निधि गोपाल गुप्ता, प्रकाश चंद गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता एवं नीरज गुप्ता सहित अन्य सामाजिक बंधुओं का सम्मान किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं अपेक्षा गुप्ता, किशन केशरी, आदित्य बलराज, स्नेहा गुप्ता, जय प्रताप गुप्ता, अर्चना अनिल गुप्ता, रुचि केसरवानी, आंचल गुप्ता, रंजीत गुप्ता (उचेहरा), अशोक गुप्ता, लखनलाल केसरवानी, प्रियंका केसरवानी एवं विपिन गुप्ता सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही महर्षि कश्यप जयंती के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजकों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वैश्य परिषद अध्यक्ष **कमलेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन परिषद उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने शेरो-शायरी के अंदाज में किया।

मुख्य अतिथि मणिकांत माहेश्वरी ने कहा कि सामाजिक बंधुओं को राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है। राजनीति में सक्रिय रहकर सामाजिक बंधुओं को समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती इस वर्ष भी बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने पूर्व में महर्षि कश्यप जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने का उल्लेख करते हुए कहा कि शोभायात्रा में शामिल होकर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम संयोजक हरिओम गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक सामाजिक बंधुओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में ऐतिहासिक महर्षि कश्यप ऋषि की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी घटकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

परिषद अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में परिषद का प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे शिक्षा, खेल, प्रशासन, कला एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ें, यही परिषद का उद्देश्य है। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से आगामी 15 सितंबर, ऋषि पंचमी*के दिन आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप जयंती के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। साथ ही प्रत्येक घटक से कम से कम एक-एक झांकी शोभायात्रा में शामिल करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में वैश्य बंधु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सागर गुप्ता, त्रिलोकीनाथ केसरवानी, जगदीश गुप्ता,घनश्याम केसरवानी जी बनारसी लाल केशरवानी, बालकृष्ण गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, जय प्रताप गुप्ता, गणेश गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, धनराज गुप्ता, रामावतार गुप्ता, ऋषिकेश गुप्ता, गुरु प्रसन्न गुप्ता, राजेश प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दयाल दास गुरु, रामजी गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, राकेश गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, देवीदीन गुप्ता, अनिल गुप्ता, फूलचंद गुप्ता, सचिन गुप्ता महेश गुप्ता (मीडिया )रामप्रताप प्रताप गुप्ता, शरद गुप्ता, रामफल गुप्ता, रंजीत गुप्ता (उचेहरा), कमलेश कुमार गुप्ता, शिवम केसरवानी, सुरेश कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, के.वी. गुप्ता, धनपत गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, जेपी गुप्ता, राजेश गुप्ता, दादूराम गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेंद्र गुरु, विक्रम गुप्ता, महेश प्रसाद गुप्ता (शिक्षक )संतोष गुप्ता, दुर्गेश कश्यप, राजेश केसरवानी, विकास गुप्ता, योगेश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, विनय गुप्ता, संजय कश्यप, दौलत प्रसाद गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, धीरज गुप्ता, विकाश गुप्ता, शरद गुप्ता, सतीश गुप्ता,सी एल गुप्ता पन्नालाल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, केवल राम गुप्ता, हर्ष केसरवानी एवं सुभाष चंद्र गुप्ता मातृशक्ति श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती संगीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, मोना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रुचि केसरवानी, प्रियंका केसरवानी एवं अंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार के साथ हुआ
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति की भावना के साथ सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और समाज को संगठित करने lका संदेश दिया गया। समारोह में वैश्य समाज के पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा, सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *