September 30, 2026

लालाबाजार से पकड़ी तक निकली तिरंगा यात्रा

1 min read
लालाबाजार से पकड़ी तक निकली तिरंगा यात्रा
Spread the love

जौनपुर ,सिकरारा –देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिकरारा क्षेत्र में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। लालाबाजार से पकड़ी चौराहे तक निकली यात्रा का नेतृत्व स्वर्गीय पारसनाथ यादव के पुत्र वेद यादव और संतोष कुमार यादव ने किया

तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह नीलेश ,युवा, बुजुर्ग और बच्चों समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों और गीतों के बीच डीजे की धुन पर ग्रामीण आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए देश की एकता के बंधन में बंधे रहने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.