September 29, 2026

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, आरोग्यधाम पुल तक पहुंचा पानी

1 min read
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, आरोग्यधाम पुल तक पहुंचा पानी
Spread the love

चित्रकूट – लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी आरोग्यधाम पुल और भरत घाट आरती स्थल के सीढ़ियों के ऊपर तक पहुंच गया है, जिससे प्रशासन और नगर परिषद सतर्क हो गए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद द्वारा नदी के घाटों एवं नदी किनारे जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पानी से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। नगर परिषद की ओर से अनाउंसमेंट कर लोगों को सावधानी बरतने और नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए घाटों पर न जाने की अपील की गई।
वहीं, स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार आरोग्यधाम पुल पर मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे। चित्रकूट तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया ने भी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अनावश्यक रूप से घाटों और नदी के आसपास न जाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.