सद्गुरु के आवासीय बिल्डिंग में एक साथ कई ताले टूटने से मचा हड़कंप
1 min read
चित्रकूट – सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के आवासीय बिल्डिंग में एक साथ कई ताला टूटने व चोरी का मामला बड़ी ही चर्चा का विषय बना हुआ है, एक रात में ही कई ताले टूटने की खबर है.. बताया जा रहा है कि नर्मदा बिल्डिंग के कमल विश्वकर्मा समेत, कावेरी बिल्डिंग व अन्य बंद आवासों के ताले टूटे है..रिटायर्ड कर्मचारी पूर्व में ओटी इंचार्ज रहे बिहारी लाल शुक्ला को आवांटित रहे आवास का भी ताला तोड़ा गया है, मेस के एक कर्मचारी के आवास का ताला भी उसी रात तोड़ा गया है.. चर्चा एक ही रात में 4-5 बंद चल रहे आवासों के ताले तोड़े गए हैं. ऐसे में लोगों कहना है कि क्या रेकी करने के बाद चोरी हुई है..इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंदर चोरी की इस घटना ने ट्रस्ट के अंदर रह रहे कर्मचारी भी सकते में है…. चोरी की घटना के बाद सुरक्षा में तैनात गार्ड व इंचार्ज ऊरमालिया के अलावा सीसीटीवी की ऑपरेट कर रहे सुनील गुप्ता की कार्य शैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है.. क्योंकि सबसे अधिक सिक्योरिटी गार्ड और साइको की तादाद में स्थित टीवी होने के बाद भी ऐसी घटना..मैनेजमेंट को भी ऐसी चूक पर मंथन की आवश्यकता है.. फिलहाल जानकारी यह आ रही है कि सद्गुरु संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है जो पूरे मामले की जांच करेगी , घटना कैसे हुई और इसमें किसकी लापरवाही है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
