August 13, 2026

सोमनाथ मंदिर, चर के वृहद जीर्णोद्धार की योजना स्वीकृत

1 min read
सोमनाथ मंदिर, चर के वृहद जीर्णोद्धार की योजना स्वीकृत
Spread the love

चित्रकूट उप्र – जनपद #चित्रकूट की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहर सोमनाथ मंदिर, चर के संरक्षण एवं वृहद जीर्णोद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित इस स्मारक के वृहद अनुरक्षण कार्य के प्रथम चरण हेतु ₹50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

प्रथम चरण में मंदिर परिसर की वैज्ञानिक विधि से सफाई एवं खुदाई कर दबे हुए पुरातात्विक अवशेषों की खोज, साफ-सफाई एवं अभिलेखीकरण का कार्य कराया जाएगा। आगामी चरणों में मंदिर का व्यापक जीर्णोद्धार एवं स्थलीय विकास कार्य प्रस्तावित है।

चन्देल कालीन 10वीं–12वीं शताब्दी ईस्वी के मध्य निर्मित यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और गुजरात के सोमनाथ मंदिर की स्थापत्य शैली से साम्य के कारण ‘सोमनाथ मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध है। परिसर में अनेक लघु देवालयों के पुरावशेष भी विद्यमान हैं।

जिलाधिकारी द्वारा मंदिर से संबंधित भूभाग की पैमाइश एवं सीमांकन, गुणवत्तापूर्ण संरक्षण कार्य तथा समग्र स्थलीय विकास हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *