August 13, 2026

पशु चिकित्सालय में लटका ताला, चिकित्सक नदारद

1 min read
पशु चिकित्सालय में लटका ताला, चिकित्सक नदारद
Spread the love

चित्रकूट – सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कामता बस्ती स्थित पशु चिकित्सालय में नियमित रूप से ताला लटका रहने से पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति है, लेकिन चिकित्सालय नियमित रूप से नहीं खुलता।
बताया जा रहा है कि सप्ताह में कभी-कभार ही चिकित्सालय का ताला खुलता है। ऐसे में बीमार पशुओं को लेकर पहुंचने वाले पशुपालकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है और निजी स्तर पर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि चिकित्सालय को नियमित रूप से खोला जाए और चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुपालकों को समय पर उपचार की सुविधा मिल सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *