August 13, 2026

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्यमंत्री करेंगी ध्वजारोहण

1 min read
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राज्यमंत्री करेंगी ध्वजारोहण
Spread the love

सतना – स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और सबसे पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन होगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9.04 बजे से 9.07 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। प्रातः 9.10 बजे से 9.30 तक परेड का निरीक्षण मार्च पास्ट, प्रातः 9.30 बजे से 10 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जायेगा। प्रातः 10 बजे से 10.10 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन, प्रातः 10.10 बजे से 10.40 तक पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन, प्रातः 10.40 से 10.45 तक राष्ट्रगीत का गायन, प्रातः 10.45 से प्रातः 10.50 बजे तक राष्ट्रगान तथा प्रातः 10.50 बजे से पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *