August 11, 2026

पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ ने कराया भव्य महाआरती आयोजन

1 min read
पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ ने कराया भव्य महाआरती आयोजन
Spread the love

मातृशक्तियों ने की भोले बाबा की महाआरती, शिव भक्ति से गूंजा परिसर

सतना – सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ द्वारा भोले बाबा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। विशेष रूप से आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम में शहर की मातृशक्तियों एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से महाआरती की। महाआरती के दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव एवं भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेल अधीक्षक लीना कोस्टा, पूर्व महापौर ममता पांडेय, विमला पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, शिवा द्विवेदी, शशि गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, निशी गुप्ता, संध्या उर्मलिया, मंजूषा शाह, नीता सोनी, रजनी गुप्ता, चांदनी श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, शेफाली गुप्ता, प्रीति रैकवार, रीता शर्मा, वर्षा त्रिपाठी, नीलम सिंह, मनीषा सिंह, कौशल्या गुप्ता, माया गुप्ता, मोना चोपड़ा, सविता गुप्ता, जयश्री चौरसिया, दीपिका गुप्ता, रश्मि गुप्ता, ममता गर्ग, सुनीता शर्मा, उपमा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, अनुराधा द्विवेदी, जानवी साहू, रेखा सिंह, वर्षा सिंह, चंद्रशाखी दोहर एवं संगीता आदिवासी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने उपस्थित होकर महाआरती में सहभागिता की।

सेवादारों एवं पुजारी का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पन्नीलाल चौक भोले बाबा मंदिर की सेवादार श्रीमती विभा पांडेय एवं विधी पांडेय का जेल अधीक्षक लीना कोस्टा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, पूर्व महापौर ममता पांडेय एवं विमला पांडेय द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी जी का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ द्वारा महाआरती में उपस्थित सभी मातृशक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।

महाआरती के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *