August 11, 2026

सतना जिले के गांव-गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली हर घर तिरंगा रैली

1 min read
सतना जिले के गांव-गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश, निकली हर घर तिरंगा रैली
Spread the love

सतना – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं रैलियों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों में निकली इन तिरंगा यात्राओं में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत दुरेहा में ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अबेर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यात्रा में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश दिया। बेला में आयोजित तिरंगा रैली में भी ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। तिरंगा हाथों में लेकर निकले ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत जिगनहट में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान का स्वरूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अकहा में हर घर तिरंगा रैली धूमधाम से निकाली गई। रैली में ग्रामीणों का देशभक्ति का जोश देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तुषगवां में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इन सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं ने गांव-गांव में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। ग्रामीणों की सहभागिता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *