August 11, 2026

चित्रकूट की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप, ₹7 करोड़ से होगा पुरानी कोतवाली का जीर्णोद्धार

1 min read
चित्रकूट की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप, ₹7 करोड़ से होगा पुरानी कोतवाली का जीर्णोद्धार
Spread the love

चित्रकूट उप्र – जनपद चित्रकूट की ऐतिहासिक पुरानी कोतवाली के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु लगभग ₹7 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव पर्यटन कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर शासन को भेजा गया है।

परियोजना के अंतर्गत पुरानी कोतवाली की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षण, परिसर में पार्क एवं हाट बाजार का विकास, आकर्षक फसाड एवं लाइटिंग सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य प्रस्तावित हैं।

प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति मिलने की संभावना है। यह परियोजना चित्रकूट की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed