August 11, 2026

झाड़ियों में सीमेंट की बोरी में मिला नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

1 min read
झाड़ियों में सीमेंट की बोरी में मिला नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
Spread the love

चित्रकूट के अक्षयबट के पास लावारिस हालत में मिला बच्चा समय पर उपचार मिलने से बची जान, जिला अस्पताल रेफर।

चित्रकूट – अक्षयबट के पास सोमवार रात झाड़ियों में सीमेंट की बोरी के अंदर लावारिस हालत में मिले नवजात की डायल 112 की रात्रि गश्त टीम ने जान बचा ली। रात करीब 2.30 बजे गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। तलाश करने पर बोरी के अंदर नवजात मिला, FRV-15 में तैनात एएसआई योगेंद्र मिश्रा, आरक्षक अजय देवरे और पायलट बीरेंद्र कुमार पाल ने तत्काल मामले की सूचना थाना प्रभारी नीलेश तिवारी को दी। इसके बाद बिना देर किए नवजात को डायल 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया गया, अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉ. धनंजय सिंह ने नवजात का परीक्षण किया, डॉक्टर के मुताबिक बच्चा स्वस्थ है। अस्पताल में एक महिला ने नवजात को फीड भी कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर देखरेख के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में नवजात को चाइल्ड लाइन 1098 के माध्यम से बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को झाड़ियों में कौन छोड़कर गया था।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *