August 2, 2026

बेड़ी पुलिया चौराहा बनेगा चित्रकूट की नई पहचान

1 min read
बेड़ी पुलिया चौराहा बनेगा चित्रकूट की नई पहचान
Spread the love

चित्रकूट उप्र – जनपद चित्रकूट के बाँदा-चित्रकूट मुख्य मार्ग स्थित बेड़ी पुलिया चौराहा राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत ₹620.95 लाख की लागत से आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

परियोजना के अंतर्गत भव्य प्रवेश द्वार, रेड सैंड स्टोन पाथवे, आकर्षक फव्वारा, एलईडी स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग, स्टोन बेंच, इंटरलॉकिंग पथ, साइनेज, लैंडस्केपिंग एवं हरित विकास सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार पर “राम में राम” थीम पर आधारित भगवान श्रीराम की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो चित्रकूट की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

परियोजना के पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक प्रवेश स्थल उपलब्ध होगा, जिससे चित्रकूट की पर्यटन अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *