August 1, 2026

राजेंद्र नामदेव गाडरवाड़ा की समिति भंग, राजेंद्र नामदेव मैहर वर्तमान अध्यक्ष

1 min read
राजेंद्र नामदेव गाडरवाड़ा की समिति भंग, राजेंद्र नामदेव मैहर वर्तमान अध्यक्ष
Spread the love

,

धारा 27 की प्रक्रिया के बाद नामदेव समाज विकास परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर स्थिति स्पष्ट

शासन से धारा 27 की जानकारी प्राप्त होने के आधार पर राजेंद्र नामदेव (मैहर) को वर्तमान अध्यक्ष बताया गया, गाडरवाड़ा की समिति भंग होने का दावा

भोपाल – नामदेव समाज विकास परिषद, मध्य प्रदेश (पंजीयन क्रमांक 3315/73) के संगठनात्मक ढांचे को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। राजेंद्र नामदेव (गाडरवाड़ा) द्वारा गठित पदाधिकारियों की समिति धारा 27 से संबंधित आवश्यक जानकारी की प्रमाणित प्रति प्राप्त नहीं होने के कारण भंग हो गई है। वहीं, शासन द्वारा धारा 27 की जानकारी पूर्व में ही राजेंद्र नामदेव (मैहर) को उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसके आधार पर उन्हें परिषद का वर्तमान अध्यक्ष माना जा रहा है।

बैठक निरस्त, नामदेव समाज सामुदायिक भवन पर लगे ताले
राजेंद्र नामदेव (मैहर) ने जवाहर चौक स्थित नामदेव समाज सामुदायिक भवन में सूचना चस्पा कर स्पष्ट किया है कि भवन में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, बैठक अथवा अन्य गतिविधि का आयोजन उनकी पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में भवन के मुख्य द्वार पर सूचना चस्पा करने के साथ ताला भी लगाया गया है। साथ ही 1 अगस्त 2026 को राजेंद्र नामदेव (गाडरवाड़ा) द्वारा प्रस्तावित बैठक को भी निरस्त करवाया गया।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *