July 30, 2026

31 जुलाई तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश का अंतिम अवसर

1 min read
31 जुलाई तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश का अंतिम अवसर
Spread the love

सतना – शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गुप्ता द्वारा दी गई है। प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया कि आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में अपने पसंदीदा महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *