चित्रकूट में पुल निर्माण कार्य कछुए की चाल
1 min read
बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी
चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में एमपीटी चौराहा के आगे कैनरा बैंक के पास पिछले कई महीनों से पुल निर्माण का कार्य जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




बताया जा रहा है कि पुल निर्माण के चलते सरयू नदी के पानी रोक दिया गया है। लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने पर गंदा पानी आसपास के रहवासी क्षेत्रों में घुसने लगा है, जिससे कई परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो तेज बारिश के दौरान मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। तो वहीं निर्माण कार्य ठेकेदार की सुस्ती के कारण कछुए की चाल से चल रहा है, जबकि नगर परिषद भी इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही है। लोगों ने प्रशासन से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं रुके हुए पानी को जल्द निकालने की मांग की है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
