July 15, 2026

आयुष्मान कार्ड विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य रक्षा योजना है – उप मुख्यमंत्री

1 min read
आयुष्मान कार्ड विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य रक्षा योजना है - उप मुख्यमंत्री
Spread the love

वीबी जीराम जी योजना से होगा गांवों का समग्र विकास – सांसद श्री मिश्र
रीवा में पीआईबी का मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम संपन्न

भोपाल – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भोपाल द्वारा होटल राजविलास में आयोजित पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। गरीबों के कल्याण की योजनाओं तथा विकास कार्यों को आमजनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित और स्वस्थ भारत का सपना साकार करने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की है। इस योजना से देश के 60 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को एक साल में पाँच लाख रुपए तक की नि:शुल्क उपचार सहायता मिल रही है। आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य रक्षा योजना है। इस योजना ने गरीब रोगियों के लिए बड़े और महंगे अस्पतालों के दरवाजे खोल दिए हैं। इस योजना से निजी क्षेत्र में अस्पतालों का तेजी से विकास हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों रोगियों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो रही हैं। प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जा रही है। इससे प्राप्त पंजीयन नम्बर अस्पताल में दर्ज कराते ही रोगी की मेडिकल हिस्ट्री ज्ञात हो जाएगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना से हर महीने की 9 और 25 तारीख को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जाँच करके दवाएं दी जा रही हैं। इससे मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण के प्रयास सफल हो रहे हैं। जल जीवन मिशन से जब हर घर में स्वच्छ पानी पहुंच जाएगा तब स्वास्थ्य समस्याएं आधी हो जाएंगी।

कार्यक्रम में सांसद श्री जर्नादन मिश्र ने कहा कि मनरेगा योजना की कठिनाईयों को दूर करके वीबी जीराम जी योजना एक जुलाई से लागू की गई है। इस योजना से गांव का समग्र विकास होगा। योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत की ग्रेडिंग करके उसकी आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाकर अधोसंरचना विकास और रोजगार सृजन के कार्य किए जाएंगे। योजना में सतत मानीटरिंग और पारदर्शिता पर जोर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से हर गांव और हर खेत में जल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भता के प्रयास सफल हो रहे हैं। समारोह में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय संचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा के प्रभारी डॉ. सत्येन्द्र डेहरिया ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मीडिया सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. मुकेश येंगल तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री जयराम शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए पीआईबी भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र का संचालन पीआईबी की रीवा इकाई के सहायक प्रचार अधिकारी मुकेश मण्डल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में पत्रकारण शामिल हुए।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *