May 14, 2024

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की आसान जीत

1 min read
Spread the love
पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, रविवार को फिर होंगे आमने-सामने

यूएई : एशिया कप के ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। 162 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही। ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भारत के जीत की नींव रखी। कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शिखर धवन ने उनका बढ़िया साथ दिया। 86 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। ओपनर बल्लेबाजों के बीच 86 रन की साझेदारी हुई। रोहित के जाने के बाद अंबाती रायडू के साथ शिखर धवन ने पारी आगे बढ़ाई। भारत का दूसरा विकेट 104 रन पर शिखर धवन का गिरा। शिखर धवन ने 46 रन बनाये। फिर दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू ने भारत को जीत तक पहुंचाया। दिनेश और अंबाती की 60 रनों की साझेदारी ने भारत को एशिया कप में हराकर अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की पुरानी हार का बदला ले लिया।

पाकिस्तानी गेंदबाजी भारतीय ओपनिंग के आगे ही नतमस्तक हो गई थी। रोहित और शिखर के आएट होने पर दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब छकाया। पाकिस्तानी गेंदबाजों में उस्मान खान और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला।

रविवार को फिर दोनों टीमें होगी आमने-सामने

भारत पाकिस्तान के बीच यह 130 वां वनडे था। एशिया कप में भारत की यह दूसरी जीत है, इससे पूर्व भारत न हांकांग को हराया था। वहीं पाकिस्तान को इस बार के एशिया कप में यह पहली हार मिली है। भारत और पाकिस्तान का ऐसा ही रोमांचकारी मुकाबला दोनों देशों के दर्शकों को रविवार को एक बार फिर देखने को मिलेगा, जहां दोनों टीमें आमने-सामने होगी। एशिया कप का वह सुपर चार का मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.