October 2, 2026

बाइक की टक्कर से कुत्ते की मौत, परीक्षार्थी घायल

1 min read
बाइक की टक्कर से कुत्ते की मौत, परीक्षार्थी घायल
Spread the love

लालाबाजार में यूनियन बैंक के पास हुआ हादसा, सड़क किनारे पड़ा रहा कुत्ते का शव

जौनपुर उप्र – सिकरारा नेशनल हाईवे-31 पर स्थित लालाबाजार में गुरुवार को यूनियन बैंक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार युवक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देने जा रहा था। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कुत्ते का शव सड़क किनारे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास पड़ा रहा। घटना को लेकर आसपास के लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सावधानी बरतने की आवश्यकता जताई। शव को हटाने के लिए एनएचआई को सूचित कर दिया गया है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.