September 30, 2026

शौच के लिए गए युवक की खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से मौत

1 min read
शौच के लिए गए युवक की खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से मौत
Spread the love

जौनपुर उप्र – खेत की फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए अवैध विद्युत करंट ने एक युवक की जान ले ली। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 40 वर्षीय साहबलाल घर से शौच के लिए पोखरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक खेत के किनारे लगाए गए लोहे के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत मालिक जितेंद्र यादव ने बाजरे की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था और पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.