June 29, 2026

चौबेपुर का नाम बुढ़ार में हुआ रोशन, जयकांत मिश्रा बने अधिवक्ता संघ बुढ़ार के अध्यक्ष

1 min read
चौबेपुर का नाम बुढ़ार में हुआ रोशन, जयकांत मिश्रा बने अधिवक्ता संघ बुढ़ार के अध्यक्ष
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र के चौबेपुर निवासी एडवोकेट जयकांत मिश्रा ने अधिवक्ता संघ बुढ़ार के अध्यक्ष पद का चुनाव भारी मतों से जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी शानदार जीत की खबर मिलते ही चौबेपुर सहित पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई।
जयकांत मिश्रा की जीत पर उनके समर्थकों, शुभ चिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ बुढ़ार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा होगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और इसे पूरे चित्रकूट के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *