कलेक्टर ने बच्चों को दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
1 min read
कलेक्टर ने बच्चों को दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
सतना –जिले में 28 से 30 जून तक चलाए जा रहे पल्स पोलियो के विशेष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इस अभियान की शुरुआत रविवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अपने बच्चों को जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण बूथ ले जाकर पोलियो निरोधी दवा पिलवाई। साथ ही कलेक्टर ने वहां उपस्थित बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलिओ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दूसरे दिन 29 एवं 30 जून को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
