June 28, 2026

बरसात के मौसम में नहीं हो बिजली की समस्या

1 min read
बरसात के मौसम में नहीं हो बिजली की समस्या
Spread the love

प्री मानसून की आवश्यक मंेटीनेस व्यवस्था पूर्ण करें
राज्यमंत्री ने ली बिजली विभाग के अधिकरियों की बैठक

सतना – नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि बरसात के मौसम से बिजली की समस्या ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो मे नही हो। प्री मानसून की सभी आवश्यक मेन्टीनेस व्यवस्थायें विभाग पूर्ण कराये। रविवार को सर्किट हाउस सतना में विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यमंत्री ने रैगाव विधानसभा से सबंधित विद्युत विभाग के कार्यो, ट्रासफार्मर, सब स्टेशन और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रभा पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री प्रशांत सिंह सहित संभागीय यंत्री एवं जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत किये जा रहे सुदृढीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाये। क्षेत्र के ओव्हर लोड ट्रांसफार्मर का सर्वे कर उन्हें अपग्रेड कराये। किन स्थानो पर विद्युत तारें बदलने की आवश्यकत्ता है और खीची जा रही विद्युत लाइन की तारों की गुणवत्ता का भी परीक्षण कराये। राज्यमंत्री ने कहा कि खरीफ के सीजन में किसानों को सिचाई के लिये बिजली और घरेलू फीडरो पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बनी रहे। कार्य योजना बनाकर सामंजस्य से कार्य करे। उन्होंने खैरुआ सरकार मंदिर तक निर्माणाधीन सडक के किनारे समुचित दूरी पर विद्युत खम्भे लगाने के लिए शिफ्टिंग की आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

अधीक्षण यंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि आरडीएसएस योजना में 70 प्रतिशत कार्य पूरे कर लिये गये है। रैगांव विधानसभा में स्वीकृत 30 फीडर में से 23 फीडर पूर्ण है। शेष 7 फीडर शीघ्र पूर्ण कर लिए जायेगे। क्षेत्र में हरदुआ, शिवराजपुर, आमा, करसरा, बैरहना, सहित सभी 6 सब स्टेशन चालू है। राज्य शासन की योजना के अनुसार 20 घरों की ऐसी बस्ती जहाँ विद्युत की आपूर्ति नही पहुंची है। रिहायशी इलाको में ऐसी बस्तियों में बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव दिये जा सकते है। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति सुदृढ करने नये 132 केवी सब स्टेशन के लिए आँकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *