जिले में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अधिकृत केंद्र निर्धारित
1 min read
सतना – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा जिले में प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए विभिन्न अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अधिकृत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सामान्य पात्र परिवारों के साथ-साथ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक (70$), बीओसीडब्ल्यू श्रमिक, डीएजीयूए हितग्राही एवं अन्य पात्र वर्गों को शामिल किया गया है। आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए अधिकृत संस्थानों में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट, आयुष्मान हॉस्पिटल सतना, पूजा अस्पताल सतना, दिवित अस्पताल सतना, सार्थक अस्पताल, पाठक अस्पताल सतना, जिला चिकित्सालय सतना तथा उचेहरा, मझगवां, कोठी एवं नागौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड एवं समग्र आईडी के साथ नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे उन्हें योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
