June 23, 2026

सरयू नदी पर पुल निर्माण बना मुसीबत -चित्रकूट

1 min read
सरयू नदी पर पुल निर्माण बना मुसीबत -चित्रकूट
Spread the love

घरों में भर रहा पानी, बारिश से बढ़ी लोगों की चिंता

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सरयू नदी पर कैनरा बैंक के पास निर्माणाधीन पुल के चलते नदी का पानी रोक दिया गया है, जिससे गंदा पानी आसपास के रिहायशी इलाकों में भरने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण जल निकासी बाधित हो गई है। यदि बरसात से पहले जमा पानी की निकासी नहीं की गई, तो बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर पानी सीधे घरों में घुस जाएगा, जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। प्रशासन और संबंधित ठेकेदार को बारिश के पहले तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए और पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करे, जिससे बरसात के मौसम में किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *